Thursday, February 3, 2011

पड़ोसी देशों तक पहुंची बगावत की आग


सूडान,जॉर्डन, अल्जीरिया और युगांडा में भी आर-पार की जंग का ऐलान

मिस्र में लोकतंत्र विरोधी प्रदर्शन की आग पड़ोसी मुल्कों तक पहुंच गई है। मिस्रमें हुस्नी मुबारक के खिलाफ प्रदर्शन से प्रेरित होकर अल्जीरिया, जार्डन, सूडानव युगांडाके लोगों ने भी सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर आर-पारकी जंग का ऐलान कर दिया है।
सूडानमें सरकार के खिलाफ गुस्सा
सूडानमें रविवार को सैकड़ों लोगों ने सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान सरकार की नीतियों को लेकर लंबे समय से दबा हुआ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। खारतूममें हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राजधानी में स्थित चार युनिवर्सिटीजके आस-पासप्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिएआंसू गैस के गोले भी छोड़े।
अल्जीरिया में प्रदर्शन पर पाबंदी
उधर, अल्जीरिया में शनिवार को 10हजार से अधिक लोगों के सड़कों पर उतरने के बाद वहां की सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात बिगड़ने के चलते गृह मंत्री देहोऊउल्दकाबियाने अल्जियर्समें किसी भी प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि यह पाबंदी हर तरह के प्रदर्शनों पर लागू होगी।
जॉर्डन में सुधार को लेकर लोग लामबंद
जॉर्डन में सरकार के इस्तीफे और व्यवस्था में सुधार को लेकर लोग लामबंद हो रहे हैं। शुक्रवार को अम्मानतथा अन्य प्रमुख शहरों में हजारों लोगों ने सड़क पर मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारीमिस्रके लोगों, हम तुम्हें सलाम करते हैंजैसे नारे लिएहुएथे। प्रदर्शनकारी देश के अलोकप्रियप्रधानमंत्री एस रिफाईके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
छोटी सी चिंगारी बन सकती है बवंडर
अरुआ(युगांडा)में जन आंदोलन के चलते देश में लंबे समय से राष्ट्रपति पद पर काबिज योवेरीमुसेवेनी की मुश्किल भी बढ़ गई है। विपक्षी पार्टी के नेता डॉ. किज्जाबेसिगीकी मानें तो विद्रोह की छोटी सी चिंगारी कभी भी आग के बवंडरों में तब्दील हो सकती है। अगर मुसेवेनीअगले महीने होने वाले चुनावों को निष्पक्ष करा पाए तो जनता उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।


No comments:

Post a Comment