यमन, जॉर्डन और अल्जीरिया में उठापटक जारी है। एक ओर जहां यमन में सत्ता समर्थक हजारों लोगों ने विरोधियों के प्रदर्शन स्थल पर बृहस्पतिवार को कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के समर्थकों ने राजधानी सना के अल तहरीर स्क्वायर पर जमे विरोधियों को खदेड़ दिया। इसके बाद विद्रोहियों ने प्रदर्शन का नया स्थल सना विश्वविद्यालय को बना लिया।
वहीं जॉर्डन में नएगठित होने जा रहे मंत्रिमंडल में विपक्षी नेता भी शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में बुधवार को सरकार और इसलामिकएक्शन फ्रंट के सदस्यों के बीच बैठक हुई है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार या रविवार को नई सरकार की घोषणा हो जाएगी। इसमें इसलामिकफ्रंट के सदस्यों और वामपंथियों को भी जगह मिल सकती है। इसी बीच अल्जीरिया ने 19साल से चल रही इमरजेंसी को खत्म करने की घोषणा की। अल्जीरिया सरकार ने कहा कि लोगों को राजनीतिक स्वतंत्रता मिलेगी।
No comments:
Post a Comment