Monday, February 7, 2011

मैक्सिको सीमा से अमेरिका में दाखिल हो रहे हजारों भारतीय


विदेश जाकर बसने की चाह में तमाम भारतीय गैरकानूनी तरीका अपनाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। पिछले साल ही 1900 मील लंबी मैक्सिको सीमा से हजारों भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए। इनमें से 1600 को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। यह रिपोर्ट ऐसे वक्त आई है कि जब अमेरिकी राज्य कैलीफोर्निया स्थित ट्राई वैली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले हजारों भारतीय आव्रजन धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं।
लॉस एंजिलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए भारतीयों में ज्यादातर गरीब युवक हैं और पंजाब या गुजरात के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकांश का सरनेम पटेल या सिंह होता है। हैरान आव्रजन अधिकारियों का कहना है कि अवैध तरीके से अमेरिका आने वालों में भारतीयों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मैक्सिको सीमा पर स्थित पाइपलाइनों से मानव तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है।रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए भारतीयों में ज्यादातर सिख हैं कि जो देश में धार्मिक और राजनीतिक उत्पीड़न की दुहाई देकर अमेरिका में शरण की गुहार लगाते हैं। मैक्सिको सीमा पर मौजूद मानव तस्कर 20,000 हजार डॉलर तक ऐंठते हैं। पकड़े जाने के बाद भी भारतीयों को 15 से 40 हजार डॉलर बांड के तौर पर अदा करने पड़ते हैं। 2010 के आखिरी तीन महीनों में ही दक्षिण टेक्सास से 650 भारतीयों को पकड़ा गया। 2009 में 1900 मील लंबी मैक्सिको-अमेरिकी सीमा से 99 भारतीय पकड़े गए थे।
एजेंसी
लैटिन अमेरिकियों को छोड़ दिया जाए तो मैक्सिको सीमा से सबसे ज्यादा भारतीयों की घुसपैठ हो रही है। इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट के निदेशक कुमार किब्बल ने अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचने वालों में बड़ी मात्रा में भारतीयों की आमद चौंकाने वाली है।

No comments:

Post a Comment