मिस्र और ट्यूनीशिया की जनक्रांति से प्रेरित होकर बहरीन में भी लोकतांत्रिक सुधारों की मांग को लेकर तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे सरकार विरोधी आंदोलनकारियों पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई की तथा आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। राजधानी मनामा के मुख्य पर्ल चौक पर पुलिस की कार्रवाई में आंदोलनकारियों को खदेड़े जाने के बाद 50 से भी ज्यादा बख्तरबंद वाहन सड़कों पर देखे गए। बहरीन के विपक्षी दल बेफक पार्टी के सांसद इब्राहीम मत्तर ने बताया कि मैं पर्ल चौक पर ही मौजूद था। पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही थी और रबड की गोलियां चला रही थी। पुरुष इधर-उधर भाग रहे थे लेकिन महिलाएं और बच्चे नहीं भाग पा रहे थे। बेफक पार्टी के महासचिव शेख अली सलमान ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पार्टी ने बुधवार को देश में लोकतंत्र बहाली के लिए नया संविधान बनाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हम किसी धर्म प्रधान राष्ट्र के नहीं बल्कि लोकतंत्र के पक्षधर है जिसमें जनता ही शक्ति का वास्तविक सेत होती है। हजारों शिया प्रदर्शनकारी बहरीन के सुन्नी शासन के खिलाफ मनामा की सड़कों पर उतरे थे लेकिन बहरीन पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़ने और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मनामा स्कवायर का नजारा बदला हुआ था। प्रदर्शनकारियों के शिविर खाली पड़े थे कम्बल इधर-उधर बिखरे पड़े थे और आंसू गैस की गंध हवा में देर तक मौजूद थी। गौरतलब है कि बहरीन में शिया-सुन्नी का धार्मिक विभाजन रहा है और 1990 के दशक से सत्ता पर एक ही सुन्नी परिवार का वर्चस्व रहा है।
Sunday, February 20, 2011
बहरीन में पुलिस दमन पर उतारू

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment