ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल के अमेरिकियों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दो अमेरिकी भारतीयों विवेक मूर्ती एवं इस्लाम सिद्दिकी को महत्वपूर्ण पदों के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक मूर्ती को स्वास्थ्य, संवर्धन, प्रमोशन और इंटीग्रेटिव एंड पब्लिक हेल्थ जैसे विषयों के परामर्श समूह का सदस्य चुना गया है। वहीं सिद्दिकी को मुख्य कृषि मध्यस्थकार का पद सौंपा गया है। ओबामा ने कहा,नई भूमिका में इन लोगों की प्रतिभा और विशेषज्ञता से हमारे देश की सेवा होगी। मैं आभारी हूं कि इन्होंने इस प्रशासन में काम करने के लिए अपनी सहमति दी। मूर्ती फिलहाल ब्रिघम एंड वुमेंस हॉस्पिटल में चिकित्सक होने के साथ ही हार्वड मेडिकल स्कूल में अध्यापक हैं। वह डॉक्टर ऑफ अमेरिका के उप सहसंस्थापक और अध्यक्ष भी है। यह संगठन चिकित्सकों और मेडिकल के छात्रों की महत्वपूर्ण संस्था है, जिसमें 15 हजार से अधिक चिकित्सक और 50 राज्यों के चिकित्सा छात्र शामिल हैं। यह संगठन सभी अमेरिकी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम करता है। उन्होंने हार्वड स्कूल से स्नातक और येल स्कूल ऑफ मेडिसिन से एमडी की शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की। जबकि सिद्दीकी वर्ष 1997 से 2001 के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में अमेरिकी कृषि विभाग के कई पदों को संभाल चुके हैं। इसके अलावा 2001-03 के दौरान वे सेंटर फॉर स्ट्रेजिटिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआइएस) के सीनियर एसोसिएट भी रहे हैं।
Sunday, January 30, 2011
ओबामा प्रशासन में दो और भारतीय अधिकारी शामिल

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment