Sunday, January 9, 2011

बलूचिस्तान में नहीं रुक रहा हिंदुओं के अपहरण का सिलसिला

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम जिले नसीराबाद में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के दलीप कुमार का शनिवार को अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दलीप कुमार को बलूचिस्तान प्रांत के आदमपुर इलाके से अगवा किया गया। जब उन्हें अगवा किया गया उस वक्त वह अपने घर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इस बाबत एक मामला दर्ज कर दलीप की तलाश शुरू कर दी है। हालिया रिपोर्टो में कहा गया कि बलूचिस्तान के 100 से ज्यादा हिंदू परिवार भारत जाना चाह रहे हैं क्योंकि अल्पसंख्यक समुदाय अपहरण और जबरन वसूली की मुहिम का निशाना बन गए हैं। गौरतलब है कि पिछले तीन सालों में 41 हिंदुओं को अगवा किया गया है, जबकि चार अन्य को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया गया जब उन्होंने खुद को अगवा करने का विरोध किया। लखमी चंद गुरुजी के अपहरण की हालिया घटना ने हिंदुओं को हिलाकर रख दिया था।


No comments:

Post a Comment