अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को और आर्थिक तथा सैन्य मदद देने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए दो अमेरिकी विद्वानों ने कहा है कि इससे भारत के साथ अमेरिका के संबंध खराब हो सकते हैं। ये विद्वान हैं, सुमित गांगुली और डेविड पी. फिडलर। गांगुली इंडियाना विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के और फिडलर कानून के प्रोफेसर हैं। इनका मानना है कि पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने के चक्कर में ओबामा प्रशासन के संबंध भारत के साथ कड़वे हो जाएंगे। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा पाकिस्तान यात्रा के दौरान की गई मदद की पेशकश की कड़ी आलोचना की। फॉरेन पॉलिसी जर्नल में लिखे लेख में दोनों ने कहा है, अमेरिका पाकिस्तान को लंबे समय से मदद कर रहा है, मगर उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और न ही उसका रणनीतिक रवैया बदला। हमने पहले भी अमेरिका को यह सुझाव दिए हैं। गांगुली और फिडलर ने ह्वाइट हाउस को भी आगाह किया है कि बिडेन का पाकिस्तान को मदद का प्रस्ताव दक्षिण एशिया में असंतुलन पैदा कर सकता है। नवंबर में ओबामा की भारत यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंता को दूर करने का आश्र्वासन दिया था। ऐसे में यदि अमेरिका फिर से पाकिस्तान की मदद करेगा तो भारत से उसके संबंध बिगड़ना तो लाजमी है। उन्होंने बताया है कि अमेरिका ने पिछले साल आतंकियों से लड़ने के लिए पाक को 17 एफ-16 विमान दिए थे, लेकिन इनका प्रयोग भारत से लगी अपनी सीमा पर कर रहा है।
No comments:
Post a Comment