Wednesday, June 15, 2011
अफ्रीकी संघ के प्रस्ताव लागू करेगी लीबिया सरकार
लीबिया सरकार ने सोमवार को कहा कि वह लीबिया में संघर्ष खत्म करने के लिए अफ्रीकी संघ द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावों को क्रियान्वित करेगी। लीबिया की सरकारी समाचार एजेंसी जेना न्यूज के मुताबिक, लीबिया सरकार ने कहा कि वह सभी प्रस्तावों को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए सकारात्मक तरीके से सहयोग करेगी। प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए उसने एक कार्यदल का गठन किया है। अफ्रीकी संघ ने लीबिया में संघर्ष विराम के लिए एक योजना प्रस्तुत की है, लेकिन इसमें पिछले 40 वर्षो से सत्ता पर काबिज कर्नल मुअम्मर गद्दाफी को सत्ता से हटाने का जिक्र नहीं है। जबकि लोकतंत्र समर्थकों का कहना है कि लीबिया में संकट की स्थिति समाप्त करने की किसी भी योजना में गद्दाफी के सत्ता छोड़ने की शर्त शामिल होनी चाहिए। इससे पहले भी लीबिया में संघर्ष विराम के कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन सभी असफल रहे। फरवरी से यहां लोकतंत्र समर्थकों और गद्दाफी की सेनाओं के बीच संघर्ष जारी है। नाटो सेनाएं भी गद्दाफी को अपदस्थ करने के लिए लगातार उनके ठिकानों पर हमले कर रही हैं। अब जर्मनी ने भी लीबिया के विद्रोहियों को मान्यता दी बर्लिन : जर्मनी ने लीबियाई विद्रोहियों की राष्ट्रीय परिवर्तन परिषद को आधिकारिक मान्यता दे दी है। जर्मन विदेश मंत्री गुइडो वेस्टरवेल ने लीबिया का औचक दौरा करने के बाद अपनी सरकार के नए रुख का एलान किया। उन्होंने कहा कि विद्रोहियों की परिषद वहां की जनता की असल प्रतिनिधि है। वेस्टरवेल ने कहा, हम तटस्थ नहीं है, लेकिन हम लोकतंत्र और स्वतंत्रता के पक्ष में हैं। जर्मनी ने लीबिया में नाटो के सैन्य अभियान में शामिल होने से इंकार कर दिया था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment