Wednesday, June 15, 2011
विकिरण के प्रभाव से जापान में जन्मा बिना कानों का खरगोश
जापान में गत मार्च में भीषण भूकंप और सुनामी से क्षतिग्रस्त हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से उत्पन्न परमाणु संकट का असर जीव-जन्तुओं पर नजर आने लगा है। इस संयंत्र के पास एक खरगोश बिना कानों के पैदा हुआ है। माना जा रहा है कि संयंत्र से निकलने वाले खतरनाक रेडियोधर्मी विकिरण के दुष्प्रभाव के कारण ऐसा हुआ है। इस घटना ने विशेषज्ञों और अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। फुकुशिमा के पास नेमी कस्बे में रहने वाले खरगोश के मालिक युको सुगिमोतो ने बताया कि उसका जन्म सात मई को हुआ था। उसे बिना कान का देखकर सभी अचंभित थे। इस कस्बे को भी विकिरण के खतरे से प्रभावित होने वाले संभावित इलाकों में शामिल किया गया था। युको ने साप्ताहिक पत्रिका फ्लैश से बातचीत में बताया कि मैं 10 साल से खरगोश पाल रहा हूं, लेकिन ऐसी घटना पहली बार देखने को मिली। कान नहीं होने के अलावा खरगोश में रंगहीनता (एलबिनिज्म) के भी लक्षण दिख रहे हैं। इसमें त्वचा एकदम सफेद होने के अलावा आंखों का रंग लाल दिखता है। कई बार यह बीमारी जींस में आए परिवर्तन के कारण भी होती है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने यह मानने से इंकार कर दिया है कि खरगोश में विकिरण के कारण ऐसा हुआ है। उनका कहना है कि जानवरों में ऐसी विकृति होना कोई बड़ी बात नहीं है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment