खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) क्षेत्र में अमीर भारतीयों की सूची में रिटेल कंपनी लैंडमार्क के प्रमुख मिकी जगतियानी शीर्ष पर रहे हैं। उनकी कुल परिसंत्तियां 3.2 अरब डालर की आंकी गई हैं। अरेबियन बिजनेस साप्ताहिक पत्रिका द्वारा कराए गए सव्रेक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि दुबई के जगतियानी की परिसंपत्तियां दूसरे स्थान पर रहे न्यू मेडिकल सेंटर समूह के मुखिया बीआर शेट्टी से लगभग 1.5 अरब डालर अधिक रही हैं। शेट्टी की कुल परिसंपत्तियां 1.72 अरब डालर आंकी गई हैं। वह सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
No comments:
Post a Comment