Friday, September 23, 2011

सोनिया-राहुल और दिग्विजय को कोर्ट ने किया तलब

 योगगुरु बाबा रामदेव के मानहानि के दावे पर सुनवाई करते हुए कोटा के स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया और महासचिव दिग्विजयसिंह तथा राहुल गांधी को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें 4 नवंबर को कोर्ट में तलब किया है। कोटा छावनी निवासी आरएसएस कार्यकत्र्ता नेता खंडेलवाल ने 14 जून को एसीजेएम की अदालत में कांग्रेस के तीनों शीर्ष नेताओं के खिलाफ ानहानि का परिवाद पेश किया था, लेकिन, अधीनस्थ कोर्ट ने 2 जुलाई को इसे खारिज कर दिया था। खंडेलवाल ने आदेश के विरुद्ध 13 सितंबर को जिला एवं सेशन न्यायालय में निगरानी याचिका दाखिल की थी। न्यायालय ने याचिका को सुनवाई के लिए एडीजे में भेज दिया। इस पर एडीजे कोर्ट ने तीनों को नोटिस जारी कर 4 नवंबर को तलब करने के आदेश दे दिए। याची ने कहा कि कोर्ट में उसने आरएसएस एवं बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ का सदस्य व पदाधिकारी होने के साथ-साथ व्यक्तिगत आहत होने के आधार पर यह परिवाद पेश किया है

No comments:

Post a Comment