Tuesday, September 20, 2011

बांग्लादेश के साथ भूमि समझौते का विरोध राजनीति प्रेरित : गोगोई

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने विपक्ष और कुछ अन्य संगठनों पर आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश के साथ हाल में हुए भूमि समझौते को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। गोगोई ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा कि असम गण परिषद और भाजपा के अलावा ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कृषक मुक्ति संग्राम समिति द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि समझौते के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन कांगे्रस के विकास कार्यो से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास है। गोगोई ने बांग्लादेश के साथ हुए भूमि समझौते की तारीफ करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक है और इससे घुसपैठ रोकने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस समझौते से असम को बांग्लादेश से 1230 एकड़ भूमि मिली है, जबकि उसे 665 एकड़ भूमि देनी पड़ी है जो कभी हमारे कब्जे में नहीं थी

No comments:

Post a Comment