हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों गुटों में आपसी द्वंद्व के चलते उदारवादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने कट्टरपंथी नेता सैयद अली शाह गिलानी को वीजा जारी करने का विरोध किया था। गिलानी ने अपने इलाज के लिए अमेरिका का वीजा मांगा था। इस पर मीरवाइज ने कहा था गिलानी के अमेरिका जाने से समस्या उत्पन्न होगी। इसका रहस्योद्घाटन विकिलीक्स द्वारा जारी एक अमेरिकी राजनयिक केबल के जरिए किया गया है।
No comments:
Post a Comment