अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच न्यू सिल्क रोड स्थापित करने की वकालत की है, जिससे तीनों देशों के बीच व्यापार का मार्ग सुगम हो सके। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इस क्षेत्र में ऐसे कारोबार नेटवर्क की कल्पना की है जिसमें पाकिस्तानी कारोबारी बेंगलूर में भी अपना प्रतिष्ठान खोल सकें। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा अधिवेशन से इतर पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के साथ मुलाकात में अपने विचार व्यक्त किए। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हिलेरी के न्यू सिल्क रोड के दायरे में मध्य एशिया और भारत, बांग्लादेश के बीच का आर्थिक क्षेत्र है। न्यू सिल्क रोड ऐतिहासिक सिल्क रोड की आधुनिक अभिव्यक्ति है। जिसके माध्यम से दक्षिण और मध्य एशिया के देश व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए जुड़े थे। भारतीय व्यापारी इस रेशम मार्ग के जरिए चीन की दीवार से मसाले, जवाहरात और कपड़े लेकर बोस्फोरस (तुर्की) के तट तक आते थे। अधिकारियों का कहना है कि न्यू सिल्क रोड इसके नाम की तरह कोई मार्ग नहीं है, बल्कि यह अर्थ और व्यापार का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है। यह व्यापार को लेकर इन देशों के बीच बाधाओं को भी खत्म करने पर ध्यान केंद्रित, ताकि उत्पादों और लोगों की आवाजाही मुक्त हो सके। हिना ने अमेरिकी अल्टीमेटम की बात को खारिज किया पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने उन खबरों को खारिज कर दिया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हक्कानी नेटवर्क पर हमले के लिए पाकिस्तान को अल्टीमेटम दिया है। हक्कानी नेटवर्क को काबुल में अमेरिकी दूतावास पर हमले के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। न्यूयॉर्क में कृष्णा से मिल सकती हैं पाक विदेश मंत्री विदेश मंत्री एसएम कृष्णा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार से मुलाकात कर सकते हैं। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि कृष्णा और हिना रब्बानी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात के संदर्भ में फिलहाल कोई बात नहीं हुई है, लेकिन सामाजिक दायरे में दोनों के मुलाकात की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए 22-25 सितंबर को न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे
No comments:
Post a Comment