केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार का कहना है कि मनरेगा योजना के कारण खेती में काम करने वाले लोगों की कमी हो गई है। ऐसे में सरकार फसल उत्पादन पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावित को रोकने के लिए मनरेगा को कृषि से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकारों से भी इस मुद्दे पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया है,जिससे इसे बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। पवार ने शनिवार को यहां नवाचारी किसानों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब एक च्च्छी मनरेगा योजना से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है तो ऐसे में खेती से जुडे़ काम को भी मनरेगा के तहत करवाए जाने पर सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनरेगा को किसानों से जोड़ने से लोगों को काम भी मिलेगा और फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर भी नहीं पडे़गा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज के उचित मूल्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि महंगाई पर काबू पाना और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना सरकार का काम है। पवार ने कहा कि किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलने पर ही उनकी तरक्की होगी और जीवन स्तर सुधरेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पानी की विकट समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि पानी का समुचित उपयोग करने के लिए फव्वारा (स्पि्रंकलर) सिंचाई पद्धति को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के फायदे के लिए कई कदम उठाए हैं। दूसरी बार सत्ता संभालते ही किसानों को दी जाने वाली बिजली की दरों में पांच साल तक बढोतरी नहीं करने की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रियों का विवेकाधीन कोटा पूरी तरह से समाप्त कर दिया। खदान आवंटन में भी पारदर्शिता प्रकिया लागू कर दी गई है। साथ ही शीघ्र ही पारदर्शिता कानून लागू किया जाएगा। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने गोवा राज्य की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती वर्ष अवसर पर हर क्षेत्र में हो रहे विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यद्यपि गोवा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी है तथापि कृषि को बढ़ावा देने के लिए बजट 25 करोड़ से बढ़ाकर 60 करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान ने किसानों को सम्मानित करने की पहल की है उसी तरह गोवा में अगले वर्ष कृषक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर 18 राज्यों के 28 किसानों को नवाचारी किसान सम्मान से सम्मानित करने के साथ साथ राज्य के चार सौ से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर 18 राज्यों के 28 किसानों को नवाचारी किसान सम्मान से सम्मानित करने के साथ साथ राज्य के चार सौ से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया
No comments:
Post a Comment