ओसामा के पाकिस्तान में मारे जाने से दुनिया को अब यकीन हो जाएगा कि अफगानिस्तान में आतंकवाद की जगह नहीं है। - हामिद करजई (अफगानिस्तान के राष्ट्रपति)
मुझे हैरानी है कि ओसामा एबटाबाद में था। अमेरिकी सेनाओं का अभियान हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है। हम एक ही दुश्मन से लड़ रहे हैं। -परवेज मुशर्रफ (पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति)
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है, लेकिन आज अमेरिका ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि चाहे समय कितना भी लगे, पर न्याय होगा। -जॉर्ज बुश (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति)
यह अति महत्वपूर्ण क्षण न केवल उन परिवारों के लिए है, जिनके प्रियजन 9/11 और अलकायदा के अन्य हमलों में मारे गए थे, बल्कि दुनिया भर के उन लोगों के लिए भी है जो शांति, स्वतंत्रता, और हमारे बच्चों के लिए सहयोग का एक समान भविष्य विकसित करना चाहते हैं। -बिल क्लिंटन (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति)
अमेरिका सेना के हाथों ओसामा का मारा जाना न्याय के लिए शानदार जीत है। अमेरिकी लोगों के लिए इस खुशी के एतिहासिक दिन पर इजरायल उनके साथ है। -बेंजामिन नेतन्याहू (इजरायल के प्रधानमंत्री)
ओसामा का मारा जाना विश्वशांति की दिशा में बहुत बड़ी सफलता है, लेकिन सबसे जरूरी आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। ओसामा और उसके साथियों ने पूरी दुनिया को दहला रखा था। - घासान घातिब (फलस्तीन के सरकारी प्रवक्ता)
यह उन सभी को याद करने का समय है जिनकी हत्या ओसामा ने की और जिन्होंने अपनों को खोया है। यह उन सबका आभार जताने का भी समय है जो हमें सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं। -डेविड कैमरन (ब्रिटिश प्रधानमंत्री)
ओसामा की मौत ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान आतंकी गुटों की सुरक्षित पनाहगाह है। ओसामा की मौत अफगानों के लिए खुशखबरी है। -अब्दुल्ला अब्दुल्ला (अफगानिस्तान में विपक्ष के नेता)
ओसामा मारा गया लेकिन अलकायदा जिंदा है। आतंकी उसकी मौत का बदला लेने की कोशिश जरूर करेंगे। हम सतर्क और हर खतरे से निपटने को तैयार हैं। - लियोन पेनेटा (सीआइए प्रमुख)
अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के मारे जाने पर ईसाई धर्म के मुख्य केंद्र वेटिकन सिटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ओसामा को आतंकी हमलों में हजारों लोगों की मौत का कारण बनने और धर्म की आड़ में नफरत फैलाने के लिए ईश्वर को जवाब देना होगा। प्रवक्ता फादर फेडरिको लोबार्डी ने कहा, ईसाई मृत्यु पर खुश नहीं होते, यह उनको याद दिलाता है कि हर व्यक्ति की ईश्वर और मनुष्य के प्रति जिम्मेदारियां हैं। फादर फेडरिको लोबार्डी (वेटिकन सिटी)
No comments:
Post a Comment