राज्य में वीरवार को सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़, पुलवामा व कुपवाड़ा जिले में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलवामा में हिजबुल मुजाहिदीन के दुर्दात एरिया कमांडर शकूर तेली उर्फ अबु बकर के मारे जाने व उनके साथियों की घेराबंदी पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। उत्तेजित भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और उनके दो वाहन भी फूंक डाले। पत्थरबाजी में एक डीएसपी, थाना प्रभारी और तीन कांस्टेबल जख्मी हुए हैं। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसमें नेकां के स्थानीय नेता समेत आठ लोग भी घायल हो गए। ऊधर, सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ जिले से लश्कर-ए-तैयबा का सफाया कर दिया। 11 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि लश्कर आतंकी एक मकान में छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने मकान को घेर लिया और सुबह होते ही आतंकियों को बाहर निकलने को कहा। इस पर आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दस घंटे चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने लश्कर के जिला कमांडर हबीब गुज्जर उर्फ सलमान और उसके साथी इरशाद अहमद को मार गिराया। इस बीच जम्मू जोन के आईजी दिलबाग सिंह ने दावा किया है इन दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद डोडा-किश्तावड-रामबन बेल्ट में लश्कर का सफाया हो गया है। पुलवामा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन का एरिया कमांडर शकूर तेली उर्फ अबू बकर बुधवार रात अपने कुछ साथियों के साथ पुच्छल गांव में आया था। सूचना मिलते ही पुलिस के एसओजी दस्ते और 55 आरआर के जवानों ने उसे पकड़ने के लिए अभियान छेड़ दिया। रात को घेराबंदी शुरू होते ही शकूर के साथी भाग निकले, लेकिन वह फंस गया। उसने अब्दुल अजीज खान नामक एक ग्रामीण के मकान में शरण ली थी। सुरक्षाबलों ने मकान को घेर लिया और आसपास के मकानों से लोगों को निकाला। इसके बाद उन्होंने आतंकी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने गोलीबारी ल्ल शेष पृष्ठ 5 पर
No comments:
Post a Comment