: चीन अब तिब्बत के लोगों के आगे झुकने लगा है। उसने तिब्बती जनांदोलन को कुचलने के दोषी शीर्ष कम्युनिस्ट नेता को पद से हटा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शिन्हुआ के अनुसार, तिब्बत में पार्टी प्रमुख झांग क्विंगली की छुट्टी कर दी गई है। उनके स्थान पर चेन कुआंगुओ की नियुक्ति की गई है। कुआंगुओ इससे पूर्व हेबेई प्रांत में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख थे। शिन्हुआ ने क्विंगली को पद मुक्त करने का कोई कारण नहीं बताया है। लेकिन माना जा रहा है कि चीन और कम्युनिस्ट पार्टी को अपना दुश्मन मानने वाले तिब्बत लोगों को दिल जीतने के लिए ऐसा किया गया है। क्विंगली को तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का कट्टर विरोधी माना जाता है। धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बती सरकार सहित कई मानवाधिकार संगठनों ने 2008 में तिब्बत में भड़के जनविद्रोह को बर्बर तरीके से कुचलने के लिए क्विंगली को जिम्मेदार ठहराया है। दैनिक
No comments:
Post a Comment