अमेरिका ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिकी दूतों के आवागमन के लिए अनिवार्य अनापत्ति प्रमाणपत्र की व्यवस्था वापस लेने की मांग की है। अमेरिका ने यह चिंता ऐसे समय में जाहिर की है, जब बंदूकधारियों ने लाहौर में एक अमेरिकी सहायता विशेषज्ञ को अगवा कर लिया है। जियो न्यूज के अनुसार अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी से मुलाकात कर पाक-अमेरिका संबंधों के साथ ही आतंकवाद निरोधी संयुक्त सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। पाकिस्तानी रक्षा बलों से संबंधित इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस ने कहा है कि मुलाकात के दौरान मैक्केन ने पाकिस्तान में अमेरिकी नागरिकों के उत्पीड़न पर चिंता जाहिर की और अमेरिकी दूतों के आवागमन के लिए अनिवार्य अनापत्ति प्रमाणपत्र की व्यवस्था वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञात हो कि शनिवार को 10 से ज्यादा बंदूकधारियों ने एक अमेरिकी नागरिक को लाहौर स्थित उसके घर में घुसकर अगवा कर लिया। पुलिस ने कहा कि आठ की संख्या में बंदूकधारियों ने अमेरिकी सहायता विशेषज्ञ के घर के पिछले दरवाजे से घुस कर उसके सुरक्षा रक्षकों को दबोच लिया और अमेरिकी नागरिक को अगवा कर लिया। अमेरिकी दूतावास के अनुसार अगवा किए गए व्यक्ति की पहचान वारेन वेनस्टेन के रूप में हुई है। अपनी उम्र के 60वें दशक में चल रहा वह व्यक्ति एक निजी कंपनी के लिए काम करता है। इस सप्ताह के प्रारंभ में अमेरिका ने यह कहते हुए अपने नागरिकों के लिए एक यात्रा परामर्श जारी किया था कि सहायताकर्मियों व पत्रकारों सहित कई सारे अमेरिकियों को पाकिस्तान में गलत तरीके से जासूस बताया जा रहा है। अमेरिकी नागरिक के अपहरण के पीछे पूर्व पाक कमांडो लाहौर : पंजाब प्रांत की राजधानी से अमेरिकी नागरिक के अपहरण के पीछे पाकिस्तानी सेना से भागे हुए एक कमांडो का हाथ होने की खबर आ रही है। अमेरिकी नागरिक वारेन वेन्सटेन के अपहरण में विशेष सेवा समूह (एसएसजी) के एक पूर्व सदस्य का हाथ होने का संदेह है। वह वेन्सटेन के निवास पर गार्ड के रूप में काम कर रहा था। वेन्सटेन का शनिवार को दस बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था। कानून प्रवर्तन एजेंसी से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि वह कुछ समय पहले सेना से भाग गया था।
No comments:
Post a Comment