पाकिस्तान में हत्या और अपहरण के डर से सहमे हिंदुओं ने भारत की शरण में आने की गुहार लगाई है। बलूचिस्तान प्रांत के 25 से अधिक हिंदू परिवार भारत में राजनीतिक शरण लेना चाहते हैं। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने मानवाधिकारों के प्रांतीय मंत्रालय के उच्च अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, कम से कम 27 हिंदू परिवारों ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास से उन्हें भारत भेजने का आवेदन किया है। मंत्रालय के स्थानीय निदेशक सईद अहमद खान ने बताया कि बलूचिस्तान में हिंदू परिवार सदियों से रह रहे हैं। मगर पिछले कुछ समय से यहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ अपराधों में इजाफा होने से लोग भयभीत हैं। धन के लिए यहां उनका अपहरण किया जा रहा है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं। खान ने बलूचिस्तान की राजधानी, क्वेटा में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा, यह काफी चिंता का विषय है। हमने यहां कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार से उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
No comments:
Post a Comment