अंकल सैम यानी अमेरिका कर्ज के भारी बोझ तले तब गया है। अगर कर्ज अदायगी के इंतजाम नहीं हुए तो आने वाले समय में अंकल सैम की हालत और बिगड़ सकती है। गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार पर ऋण का बोझ बढ़कर 15,000 अरब डालर पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी सांसद खचरें को कम करने की चुनौती से निपटने का प्रयास कर रहे हैं। ट्रेजरी के आंकड़ों से पता चलता है कि अमेरिकी जनता पर संघीय उधारी का बोझ बढ़कर 15,000 अरब डालर के आंकड़े को पार कर गया है। मंगलवार की तुलना में इसमें 55.8 अरब डालर का इजाफा हुआ है। यह आंकड़ा 2011 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के अनुमानित आकार का 99 प्रतिशत बैठता है। अर्थशास्त्रियों की निगाह में यह स्थिति काफी खराब है। दो अगस्त के बाद से लगातार अमेरिका पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।
No comments:
Post a Comment