Sunday, November 4, 2012

सीरिया में विद्रोहियों को बंदी बनाने के बाद लाइन में खड़ा कर भूना



बेरूत, एएफपी : सीरिया में काम कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति बशर अल असद की सेनाओं के वीभत्स वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में सैनिकों को बंदी बनाए गए विद्रोहियों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से छलनी करते दिखाया गया है। ये वीडियो ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जरवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने जारी किए हैं। संगठन ने बताया कि ये वीडियो उन्हें अपने सूत्रों से मिले। ये वीडियो असद के खिलाफ काम करेंगे। उनकी सेनाओं पर पहले से ही विद्रोहियों को पीटने और मारने के आरोप लग रहे हैं। एक वीडियो में सैनिकों को विद्रोहियों के कान काटते और दूसरे वीडियो में बंदी बनाए गए विद्रोहियों को लाइन में खड़ा कर आटोमेटिक राइफल से गोलियों से छलनी करते दिखाया गया है। संगठन के डायरेक्टर रमी अब्देल रहमान ने कहा कि असद की सेनाएं युद्ध अपराधों में लिप्त हैं। सीरिया में दोनों पक्ष युद्ध अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद इन्हें किसी भी कीमत पर इन्हें न्यायिक नहीं कहा जा सकता। रहमान ने बताया कि यह वीडियो तलाकिया प्रांत में जुलाई में बनाया गया। इसमें एक सैनिक कटे हुए कान और चाकू को लेकर कैमरे की तरफ देखते हुए हंस रहा है। इस वीडियो में जमीन पर पड़े शव भी दिखाए गए हैं। एक अन्य सैनिक शव के कान काटने के बाद कहता है कि इसे कुत्तों को खिला दो। एक अन्य वीडियो में सैनिकों को जमीन पर पड़े लोगों पर गोलियां चलाते हुए दिखाया गया है। उत्तर में सैन्य हवाई अड्डे के लिए भीषण लड़ाई दमिश्क : सीरिया में विद्रोहियों ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति बशर अल असद की वायुसेना की कमर तोड़ने के लिए उत्तरी इलाके में स्थित एक प्रमुख सैन्य हवाई अड्डे पर भीषण लड़ाई छेड़ दी है। वहीं, अमेरिका ने विद्रोहियों के नेतृत्व में बदलाव लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। विद्रोहियों ने तफ्तनाज हवाई अड्डे पर कब्जे के लिए हमला किया है। यहां पर लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात हैं। हालांकि, विद्रोहियों को हवाई हमलों के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तफ्तनाज के आस-पास दोनों पक्षों में भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। विद्रोही काफी दिनों से इस हवाई अड्डे पर ताक लगाए हुए थे।
Dainik Jagran National Edition 4-11-2012 ns’k fons’k ist-6

No comments:

Post a Comment