पेरिस, एएफपी : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि यदि
हम ईरान पर हमला कर दें तो अरब जगत राहत की सांस ले सकेगा। फ्रांस के दो दिवसीय
दौरे पर पहुंचे इजरायली पीएम ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि इजरायल ईरान पर हमला
कर दे तो पांच मिनट बाद ही अरब जगत चिंतामुक्त हो जाएगा। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलैंद ने नेतन्याहू से मुलाकात के बाद
चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को दुनिया को भरोसा दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने
होंगे। यदि ईरान ने जल्द कुछ नहीं किया तो उस पर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे। यह एक
खतरा है, जिसे फ्रांस कभी भी स्वीकार
नहीं करेगा। हमें सुबूत चाहिए कि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम रोक दिया है। नेतन्याहू
ने कहा कि ईरान अरब में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। ईरान के पड़ोसी भी जानते हैं कि
अगर तेहरान ने परमाणु हथियार बना लिए तो उनके लिए खतरा बढ़ जाएगा। नेतन्याहू हमेशा
कहते रहे हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम यहूदी राष्ट्र के लिए खतरा है। वे
तेहरान के खिलाफ सैन्य इस्तेमाल की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि
प्रतिबंधों से ईरान परेशान जरूर है लेकिन उसने परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं किया।
ईरान ने परमाणु बम से किया फिलहाल किनारा लंदन, प्रेट्र : विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर पश्चिमी देशों की प्रतिबंध
की आलोचना झेल रहे ईरान ने परमाणु बम की महत्वाकांक्षा को छोड़कर संविर्द्धत
यूरेनियम के दो तिहाई हिस्से को ऊर्जा बनाने में लगा दिया है। इजरायल के रक्षा
मंत्री एहुद बराक के मुताबिक ईरान ने परमाणु बम की तैयारियों को रोका है। हालांकि, यह केवल कुछ समय के लिए है। बराक ने डेली टेलीग्राफ से कहा कि
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले इजरायल और ईरान का तनाव चरम पर है। ईरान ने
परमाणु बम हासिल करने की योजना को लगभग 10 महीने खिसका दिया है। परमाणु कार्यक्रम पर ईरान और इजरायल के बीच
जुबानी जंग पिछले कुछ महीनों में तीखी हो गई है। इजरायल में कई प्रमुख नेता ईरान
को परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए हमला करने पर सहमत दिख रहे हैं। इजरायली रक्षा
मंत्री ने बताया कि तेहरान ने 20 फीसद संविर्द्धत 189 किग्रा यूरेनियम इकट्ठा कर लिया है जो कि परमाणु बम बनाने के लिए
काफी है।
Dainik Jagran National Edition 01-11-2012 Desh videsh Page -7
No comments:
Post a Comment