न्यूयॉर्क, एजेंसी : पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ
अली जरदारी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के
साथ मुलाकात के दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच सुधरते व्यापारिक
संबंध, आतंकवाद
और अमेरिका विरोधी हिंसक प्रदर्शन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जरदारी ने इस्लाम
विरोधी फिल्म के मुद्दे को हिलेरी के समक्ष उठाया। हिलेरी ने दोहराया
कि हिंसा भड़काने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरदारी मंगलवार
को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। दोनों देशों के बीच आर्थिक
संबंधों को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय निवेश संधि पर इस साल के अंत
तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई।
दैनिक जागरण
राष्ट्रीय संस्करण, पेज 7,
26-09-2012 ns’k fons’k
No comments:
Post a Comment