न्यूयॉर्क, एजेंसी : ईरान के राष्ट्रपति महमूद
अहमदीनेजाद ने संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी को नजरअंदाज
करते हुए कहा कि इजरायल का जल्द ही सफाया हो जाएगा। इससे
पहले रविवार को संयुक्त राष्ट्र ने अहमदीनेजाद को भड़काऊ बयानबाजी के खतरों
को लेकर चेताया था। अहमदीनेजाद ने कहा कि इजरायल द्वारा
ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमला करने की खबरों को वह
गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सीरिया को हथियार भेजे जाने की
खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी
के खिलाफ ईरानी फतवे का भी जिक्र किया। अमेरिका ने ईरान के
राष्ट्रपति अहमदीनेजाद के बयानों को घृणित, अपमानजनक और आक्रामक
बताते हुए खारिज कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 67वें सत्र
में हिस्सा लेने के लिए अहमदीनेजाद न्यूयॉर्क आए हैं। वे बुधवार को महासभा
को संबोधित करेंगे। ईरान के सबसे शक्तिशाली सैन्य बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी
गार्ड कोर के ब्रिगेडियर जनरल आमिर अली हाजीजादेह ने रविवार को
कहा था कि यदि इजरायल ने ईरान पर हमला किया तो यह युद्ध तीसरे विश्व युद्ध
में बदल सकता है। इजरायल
के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान के परमाणु संयंत्र पर
हमले के संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को सख्त
करने के बाद तेहरान को कूटनीतिक हल के लिए और वक्त दिए जाने के लिए अमेरिकी
राष्ट्रपति बराक ओबामा की आलोचना की है। हालांकि ईरान ने परमाणु हथियार
बनाने से इन्कार किया है। उसका कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण
उद्देश्यों के लिए है।
दैनिक जागरण
राष्ट्रीय संस्करण, पेज 7 , 26-09-2012 ns’k fons’k
No comments:
Post a Comment