Thursday, October 18, 2012

संघर्षविराम का उल्लंघन रोके पाकिस्तान : उमर





कहा, नियंतण्ररेखा के पार के लोगों के इरादे ठीक नहीं लगते, यदि हम भी गोलीबारी शु रू कर देते हैं तो फिर यह कहां रुकेगी
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान को नियंतण्ररेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन बंद करना चाहिए क्योंकि भारत की जवाबी कार्रवाई का अंजाम दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक चलने वाली गोलीबारी के रूप में निकल सकता है। उमर ने यहां कश्मीर यूनिवर्सिटी में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा-‘‘मैं उनसे (पाकिस्तान से) संघर्षविराम का सम्मान करने का आग्रह करता हूं। हमारे पास भी बंदूकें और मोर्टार हैं। यदि हम भी गोलीबारी शुरू कर देते हैं, तो फिर यह कहां रुकेगी।’’ उन्होंने कहा कि नियंतण्ररेखा के पार के लोगों के इरादे ठीक नहीं लगते। मुख्यमंत्री ने पूछा-‘‘जब संघर्षविराम ठीक चल रहा था, तो इसके उल्लंघन की क्या आवश्यकता थी? क्या यह घुसपैठ बढ़ाने या कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का प्रयास है जैसा कि हाल में किया गया?’’
उन्होंने कहा कि संघर्षविराम के उल्लंघन से केवल निदरेष लोग प्रभावित होते हैं, ‘‘बेवजह तीन निदरेष लोगों को निशाना बनाया गया।’’ पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलियां चलाई थीं और मोर्टार दागे थे। इस घटना में दो किशोरों सहित तीन लोग मारे गए। उमर ने यह भी कहा कि संविधान के 73वें संशोधन के प्रावधानों को जम्मू-कश्मीर के पंचायती राज अधिनियम में शामिल किया जा सकता है, जो ग्रामीण स्तर के संस्थानों से संबंधित है।
Rashtirya sahara Nation Edition 18-10-2012 ns’k fons’k) Pej- 11

No comments:

Post a Comment