Saturday, October 13, 2012

जटवर के जंगल में नक्सली कैंप ध्वस्त, विस्फोटक बरामद




ठ्ठजागरण न्यूज नेटवर्क, नारायणपुर माड़ क्षेत्र में जिला पुलिस बल ने ऑपरेशन विजय के दौरान जटवर के जंगलों में स्थित नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया। कैंप से भारी मात्रा में विस्फोट सामग्री तथा सरकारी दवाइयां बरामद की गई हैं। यह अभियान लगातार चार दिनों से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि कच्चापाल एवं जटवर के जंगलों में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं जिला पुलिस बल के 475 जवानों की चार टुकडि़यों को शनिवार को इस अभियान में लगाया गया। गश्त के दौरान जटवर के जंगलों के बीच नक्सलियों और पुलिस के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली वहां से भाग गए। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने इरकभट्टी के समीप 40 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को भी विस्फोट से उड़ा दिया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे प्रशांत नाग ने बताया कि वापसी के समय डूर्ठा के समीप जवान जंगल में रास्ता भटक गए थे। इसके चलते जवानों को वापसी में एक दिन का अतिरिक्त समय लग गया। बरामद सामग्रियों में मिले कोडेक्स वॉयर को नक्सली डेटोनेटर के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं। बंगाल में माओवादी गिरफ्तार खड़गपुर : जंगमलहल के बांकुड़ा जिले के बारीकुल थाना क्षेत्र से मंगलवार रात पुलिस ने एक और हार्डकोर माओवादी सरोज पाल को गिरफ्तार किया। 2009 से 2011 के बीच कई माकपा नेताओं व कर्मियों की माओवादियों ने हत्या की थी। उनमें से कुछ नेताओं की हत्या मे सरोज के शामिल रहने की आशंका जताई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरोज की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है।
 Dainik Jagran National Edition 11-10-2012 Pej-5 (ns’k fons’k

No comments:

Post a Comment